फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस चोर, महिला के कानों से उड़ाए कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव गुनियापुर निवासी कल्याण सिंह की पत्नी मुन्नी देवी आंगन में सो रही थी। बृहस्पतिवार की रात चोर घर में घुस आए। महिला को आंगन में सोते देखकर चोरों ने महिला के कानों से कुंडल निकालने का प्रयास किया। महिला की आंख खुल गई। चोरों ने महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। महिला के शोर मचाने पर चोर घर की दीवार कूदकर फरार हो गए। घनी आबादी के बीच चोरी की घटना पर ग्रामीणों ने रोष जताया। पीड़ित महिला के साथ ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों की धरपकड़ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें