शेरकोट। विद्युत निगम की टीम ने कनेक्शन काटे जाने के बाद भी बिजली चोरी करते दो लोगों को पकड़ा। दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को एसडीओ दयाशंकर यादव के नेतृत्व में छापेमारी हुई। बकाया जमा न करने पर रिजवान मोहल्ला अफगानान व रईस मोहल्ला मनिहारान के बिजली के कनेक्शन काटे। टीम ने कनेक्शन कटा होने के बाद भी बिजली चोरी करने के आरोप में दो को पकड़ा। टीम ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीओ ने बताया कि जिन लोगों का बकाया है, उनके कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से बकाया जमा करने का आह्वान किया। टीम में जेई राहुल मौर्य, हितेश कुमार, अमरीश कुमार रहे।