फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने 12 दरोगाओं के तबादले किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने 12 दरोगाओं के तबादले किए हैं। टीएसआई पद से हटाए गए रोहित शर्मा को आबकारी चौकी का प्रभारी बनाया है। रोहित शर्मा को हटाने के लिए हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आंदोलन किया था।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी ने पुलिस लाइन में तैनात रोहित शर्मा को आबकारी चौकी का प्रभारी, आबकारी चौकी के प्रभारी पवन कुमार को नींदडू पुलिस चौकी का प्रभारी, शिवालाकलां थाने में तैनात संजीव कुमार को शहर कोतवाली का द्वितीय वरिष्ठ उपनिरीक्षक, मॉनीटरिंग सेल में तैनात हरीश को शहर कोतवाली, पुलिस लाइन में तैनात महेंद्रपाल शर्मा व संजीव कुमार को शिवालाकलां, एसपी के द्वितीय वाचक सतेंद्र सरोहा को स्योहारा कस्बे की चौकी का प्रभारी बनाया है। स्योहारा चौकी प्रभारी सुरेंद्र को दौलतपुर चौकी प्रभारी, मंडावली में तैनात नरेंद्र कुमार को चांदपुर कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, इरशाद अली का हीमपुरदीपा के लिए किया गया तबादला निरस्त करके किरतपुर, कोतवाली देहात के लिए गया किया गया रामचंद्र का तबादला निरस्त करके उन्हें वापस शेरकोट भेजा गया है। इसके अलावा तमाम पुलिसकर्मियों के तबादले भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें