ससुर पर दुष्कर्म का आरोप
नूरपुर। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पूर्व उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया था। रात में वह कमरे में अकेली सो रही थी। उसे अकेली देखकर घर में मौजूद उसके ससुर की नीयत खराब हो गई और उसे दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पति के वापस आने पर उसे अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया मामले की जांच की जा रही है।