चोरी के 28 बोरे सीमेंट बरामद किया
चांदपुर। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक सूचना मिली कि चांदपुर-जलीलपुर रोड पर गांव सैंदवार सेे आगे एक स्कूल के सामने खंडहर में कुछ सीमेंट के बोरे रखे हैं। मौके पर जाकर देखा तो बरामद सीमेंट के बोरे उसी मार्का के है जिस मार्का के सीमेंट के बोरे विधायक कमलेश सैनी के स्कूल से चोरी हुए थे। गिनती करने पर सीमेंट के 22 बोरे निकले। नौ-दस मई की रात्रि फीना रोड पर गांव हिलालपुर स्थित विधायक कमलेश सैनी के स्कूल के ताले तोड़कर चोर स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य के लिए रखे सीमेंट के बोरे, लोह के दरवाजे, जेनरेटर, प्लाईवुड का सामान, बैटरी आदि सामान चोरी कर ले गए थे। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। चोर शीघ्र पकड़े जाएंगे।