फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सर्राफ की दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ की दुकान पर छापेमारी
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद पुलिस ने छापा मारकर मोहल्ला मिर्दगान निवासी गुलजार को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गुलजार ने पूछताछ में बताया कि उसने तीन दिन पूर्व चोरी किए गए चांदी के 560 ग्राम के जेवर बिजनौर में शंभा बाजार निवासी एक सर्राफ को बेचे हैं। एसआई कुलदीप राणा ने गुलजार को लेकर उक्त सर्राफ के यहां छापा मारा। पुलिस ने सर्राफ को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए तहसील चौकी ले गए। वहीं छापे के दौरान भारी भीड़ लग गई। व्यापारियों ने छापेमारी का विरोध किया। उनका कहना था कि सर्राफ ने चोरी के गहने नहीं खरीदे हैं। सूत्रों के मुताबिक खरीदे गए चांदी के जेवर वापस देने पर पुलिस सर्राफ को छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें