फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से लूट प्रकरण में एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। पुलिस ने हरेवली-दिनौड़ा मार्ग पर दंपती से नगदी व आभूषण लूट के मामले में एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। भागूवाला निवासी सुबहान अली, अपनी पत्नी आसमां और बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से हरेवली-दिनौड़ा मार्ग से जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को रोककर उनसे 11 हजार रुपये, महिला के गले की चेन और कानों के कुंडल लूट लिए थे और राजपुर नवादा की ओर भाग गए। सीओ महेश कुमार, मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी और नांगल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दंपती से जानकारी ली थी। साथ ही सीओ के नेतृत्व में मंडावली व नांगल पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को ही मंडावली-नांगल मार्ग पर जंगल में दबिश देकर बाइक सवार लूट के एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फैजान निवासी सैदपुरी बताया। आरोपी के पास से पांच हजार रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें