बिजनौर। जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि नूरपुर के ग्राम मोरना स्थित चौहान मेडिकल स्टोर की शिकायत औषधि आयुक्त से की गई थी। आयुक्त के निर्देश पर उन्होंने अपनी टीम के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर स्वामी शूरवीर सिंह ने विक्रय बीजक प्रस्तुत नहीं किया। 24 मार्च 2019 तक ही लाइसेंस की वैधता मिली। इसके बाद नवीनीकरण नहीं कराया। इसके अलावा कोरेक्स टी 100 एमएल की चार शीशी पाई गई। चार शीशियों का विक्रय पाया गया। दुकान स्वामी की ओर से कोरेक्स टी का विक्रय बीजक प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही किसी अन्य दवा का विक्रय बीजक दिखाया गया। मेडिकल स्टोर से नमूने लेकर सारे राजकीय विश्लेषक लखनऊ को भेजा गया।