फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के दिए आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम राजीव कुमार ने गांव ताहरपुर असकरी के दिनेश की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश थाना कोतवाली शहर की पुलिस को दिए हैं। थाना नहटौरा के गांव ताहरपुर असकरी निवासी ओमपाल सिंह ने सीजेएम न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसका व उसके परिवार के लोगों का उसी के गांव के सतेंद्र कुमार व विनीत कुमार से काफी समय पूर्व विवाद हुआ था। उसका सगा भाई 19 वर्षीय दिनेश कुमार की सतेंद्र, विनीत व अलका के साथ उठ बैठ थी। दिनेश को प्राइवेट कंपनी में नौकरी की तलाश थी। जिस पर विनीत कुमार ने उसके भाई से कहा कि उनकी हरियाणा के जिला सोनीपत में नटराज कंपनी 666 में अच्छी जान पहचान है। उन्होंने वहां कई लड़कों की नौकरी लगवाई है, उसकी भी लगवा देंगे। उसके भाई दिनेश को नौकरी लगवाने के बहाने दो फरवरी 2019 को विनीत व सतेंद्र कुमार घर से बुलाकर ले गए। 23 फरवरी को दिनेश कुमार की शाम छह बजे हत्या कर शव जिला अस्पताल में डालकर फरार हो गए। दिनेश के शव को उन्हें जिला अस्पताल में डालते हुए देखा और पकड़ने की कोशिश की पर ये लोग फरार हो गए। किसी ने फोन पर दिनेश की लाश सरकारी अस्पताल में पड़ा होने के बारे में बताया। परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। रिपोर्ट लिखवाने थाने गए तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें