पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा
बिजनौर। धामपुर पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा है तस्करों के पास तीन किलो डोडा, बाइक, तमंचा और नकदी बरमद हुई है। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के मुताबिक धामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान केएम इंटर कॉलेज के मैदान के गेट के पास से बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी ली तो कब्जे से तीन किलो डोडा, एक तमंचा, एक कारतूस, चाकू, तीन मोबाइल, बाइक और 6500 रुपये बरामद हुए।
पकड़े गए तस्करों में धामपुर के मोहल्ला बाड़वान निवासी रचित, अनुज, धामपुर के मोहल्ला मनिहारी निवासी फरमान है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह लोग धन कमाने के उद्देश्य से डोडा बेचने का काम कर रहे थे। डोडा बेचकर कमाई गई रकम से अपने सभी शौक पूरा करते थे। परिजनों से पैसों नहीं मांगना पड़ता था। डोडा बेचने का काम व काफी दिनों से कर रहे थे। तस्करों ने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से अफीम का डोडा लाकर वह बेचते थे। स्थानीय लोगों व आसपास के लोगों को यह डोडा बेच रहे थे। डोडे की एक पुड़िया पचास रुपये में बेचते थे। डोडे के तमाम ग्राहक चोरी छिपे उनसे यह पुड़िया खरीद रहे थे।