चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। धन दोगुना करने के लालच देकर निवेशकों का पांच करोड़ की धोखाधड़ी से हड़प लेने की आरोपी चिट फंड कंपनी पिअर्स एलाइड कोआपर्रेशन के 13 डायरेक्टरों के खिलाफ थाना कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना कोतवाली देहात के ग्राम महमूदपुर भावता निवासी वीर सिंह की ओर से थाना कोतवाली शहर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि चिट फंड पिअर्स एलाइड कोरर्पोरेशन द्वारा बिजनौर शहर व देश प्रदेश के अन्य स्थानों पर ऑफिस खोले गए। कंपनी संचालकों की ओर से कहा गया कि यह कंपनी सरकारी है और पांच से छह वर्षों में धन दोगुना कर दिया जाएगा। संचालकों ने बताया कि उनका संबंध विभिन्न बैंकों से है। कंपनी ने बिजनौर में अपना ऑफिस मुरादाबाद रोड़ पर खोला तथा अपने एजेंटों के माध्यम से करीब पांच करोड़ रुपया एकत्रित कर लिया। कंपनी अपना कार्यालय शक्ति चौक जजी रोड पर ले आई। अब कंपनी द्वारा कार्यालय बंद कर दिया गया औरउ नकी एफडी, आरडी खातों की समयावधि पूरी होने के बाद भी उनका धन नहीं दिया गया। इस कंपनी में वीर सिंह का 72 लाख 50 हजार रुपए, गांव रसूलपुर जागन के नरदेव का 44 लाख रुपए, ग्राम शाहनगर के धर्मेंद्र कुमार 25 लाख रुपए, गांव मखवाड़ा निवासी सुभाष सिंह के सात लाख रुपए, पित्तनहेड़ी के इरफान अहमद का साढ़े सात लाख रुपए व प्रदीप के सात लाख रुपए, थंबूवाला के दीपक के दस लाख 50 हजार रुपए, ग्राम अलीपुरमान के रोहताश के 44 लाख रुपए, ग्राम कसौर के वेद्प्रकाश के 24 लाख, ग्राम महमूदपुर भावता के अमितेश के दो लाख 40 हजार रुपए, समसपुर के कृष्णमोहन के 19 लाख रुपए, ग्राम शेरनगर नरैनी के जोगराज के 13 लाख रुपए, नजीबाबाद के मोहल्ला मजीदगंज निवासी जाहिदा के पांच लाख रुपए, फुलसंदा के चरण के दो लाख 61 हजार रुपए, ग्राम हुसैनाबाद की यशोदा के तीन लाख 50 हजार रुपए, सिकैड़ा के पूरन सिंह के पांच लाख रुपए, हल्दौर के फैसल के छह लाख रुपए गुढ़ियापुर के राकेश के 25 लाख 50 हजार रुपए खेड़ी निवासी अशोक कुमार के एक लाख 70 हजार रुपए सहित लोगों का पांच करोड़ से अधिक रुपया कंपनी पर बकाया है। जो कंपनी संचालकों ने हड़प लिया है।