महिला की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट
चांदपुर। गांव बहटौला उर्फ हलुपुरा में महिला की हत्या कर जलाने के आरोप में महिला के पुत्र ने चार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। जनपद अमरोहा के थाना धनौरा के गांव पपसरा बंगर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव बहटौला उर्फ हलुपुरा निवासी वीर सिंह करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी मां जसप्रीत कौर उर्फ प्रेमवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसकी मां गांव के बाहर बने मकान में वीर सिंह के साथ रह रही थी। उसकी मां के पास दो माह का बच्चा था। उसे पता चला कि उसकी मां को वीर सिंह, उसकी पत्नी कमलेश सैनी, पुत्र विपिन कुमार व सोनू कुमार ने 30/31 मई की रात्रि मारकर शव को रात्रि में ही कहीं जंगल में जला दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 में रिपोर्ट लिखकर तलाश शुरू कर दी है।