अफजलगढ़। गांव महावतपुर निवासी चमनो देवी ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर सब्जी बोने गई थी। गांव का ही सुनील चौहान खेत पर अकारण आकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं दूसरे पक्ष के सुनील चौहान ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर चारा बोने गया था। गांव के ही धर्मपाल, दिनेश व यशपाल ने उससे खेत पर गाली गलौज व मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।