फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म किया
विज्ञापन

किरतपुर। रविवार की देर सांय नगर के एक मोहल्ले में युवक ने मोहल्ले की ही सात वर्षीय बच्ची को अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दी गई। आरोप है कि आरोपी युवक दो वर्ष पूर्व भी एक बालिका से दुष्कर्म कर चुका है। युवक कश्मीर में काम करता है। चार-पांच दिन पहले ही अपने घर किरतपुर आया था। आरोपी ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बंद कर लिया और ऊंची आवाज में डेक बजा कर बच्ची से दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें