फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व वसूली अभियान के तहत विद्युत निगम की टीम ने नगीना देहात क्षेत्र के 38 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। छह उपभोक्ताओं के खिलाफ नगीना देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम नगीना देहात में वसूली अभियान के तहत 10 हजार रुपये से अधिक के 38 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। छह उपभोक्ताओं के खिलाफ अवर अभियंता प्रकाश सिंह राणा की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसडीओ ने बताया की यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की विद्युत बकाया समय सीमा में जमा करा दें। विद्युत भुगतान न किए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें