फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा मेले में विवाद, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गांव अमीनाबाद के जंगल में गंगा दशहरे के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। बुधवार को अमीनाबाद निवासी नंद राम सिंह, सोहित बाइक से मेला घूमने गए थे। मेले से आते समय दोनों की बाइक फिसल गई। इससे गांव ड्योढ़ी निवासी संजीव उर्फ विक्की तथा बिलटू के ऊपर मिट्टी की छींटे आ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर संजीव और बिलटू ने दरांती से हमला कर दिया। इससे नंदराम और सोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें