गायब युवती को पुलिस ने किया बरामद
धामपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई युवती को बरामद कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को एक युवक भगाकर ले गया था। युवती के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर बरामदगी की मांग की थी। दरोगा जितेंद्र कुमार मालिक ने कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया जबकि आरोपी फरार हो गया है। युवती को कलमबंद बयानों के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मजिस्ट्रेट का जो आदेश होगा पुलिस उसका पालन करेगी। उधर थाने के एक गांव से गायब दो युवतियों का पुलिस अभी तक पता लगाने में नाकाम है। बताया गया कि चार दिन पहले इस गांव की दो युवतियां एक साथ गायब हैं। परिजनों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।