शिक्षक के घर हुई चोरी का खुलासा नहीं
धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आरएसएम इंटर कालेज में आयोजित बैठक में 28 फरवरी को सहायक अध्यापक अरविंद कुमार के घर हुई चोरी का खुलासा न होने पर पुलिस प्रशासन की निंदा की गई। जिलामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि मोहल्ला सूर्य नगर निकट जैतरा फाटक के पास अध्यापक के घर से चोर एक लाख की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। घटना को लेकर शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाल से भी मिला। हालांकि कोतवाल ने शीघ्र घटना का खुलासा करने की बात कहकर शिक्षकों को वापस भेज दिया। संगठन के माध्यम से शिक्षकों ने एसपी से शीघ्र ही घटना का खुलासा कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। बैठक में अतुल कुमार, असित कुमार, पुष्पराज सिंह, कमलेश देवी, राकेश सिंह, मुकेश कुमार रहे। अध्यक्षता शाखा उपाध्यक्ष देवराज सिंह और संचालन विजयपाल सिंह ने किया।