फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में छापे मारकर अवैध शराब के हजारों पव्वे बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के हजारों पव्वे बरामद किए
विज्ञापन

मंडावर। पुलिस ने जंगल में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण आदि के साथ एक आरोपी को भी दबोचा है। जबकि उसका साथी फरार हो गया। सीओ सिटी महेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार देर रात पुलिस ने गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर में गांव के पास जंगल में एक नलकूप पर छापामारी की। पुलिस ने नलकूप की कोठरी से चार हजार 628 अवैध शराब के पव्वे बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक कार, फ्रिज, जनरेटर, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने एक शराब माफिया बोनी निवासी गांव सिकंदरी थाना हीमपुरदीपा को भी मौके से दबोच लिया। जबकि उसका साथी अमित भाग गया। पुलिस अमित की तलाश में लगी है। पुलिस ने बोनी का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती के अनुसार अवैध शराब का कारोबार किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें