फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहबास में दो समुदायों के बीच माहौल गर्मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दो समुदायों के बीच माहौल गर्माया
विज्ञापन

नहटौर। गांव इलाहबास में धार्मिक स्थल का विवाद एक बार दोबारा से तूल पकड़ने लगा हैं। एक समुदाय का आरोप है कि यथास्थिति के बाद भी रातों रात देव स्थल पर गेट व फर्श डाल दिया गया। बारह अक्तूबर को धार्मिक स्थलों पर निर्माण करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों समुदायों के लोग आमने सामने आ गए थे। पुलिस के एक समुदाय के निर्माण गिराने की कोशिश पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प और पथराव होने पर विवाद बढ़ गया था। इसमें सीओ, एसडीएम, कोतवाल सहित कई ग्रामीण घायल हो गए थे। आला अधिकारियों के पहुंचने पर दोनों समुदायों के बीच यथा स्थिति रखने की सहमति बनने पर विवाद का निपटारा हो गया था। दो समुदायों के बीच विवाद का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों समुदायों के लोगों को थाने में बुलाया गया है। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि गांव में शांति है। दोनों समुदायों के बीच कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें