दिनेश हत्याकांड में हरकली की जमानत याचिका खारिज की
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्ला रक्खे खां ने दिनेश हत्याकांड में आरोपी महिला हरकली की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा के अनुसार थाना धामपुर के गांव सलेम सराय निवासी महावीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा दिनेश 13 अक्तूबर 2018 को गांव के ही लखन के बुलाने पर उसकी ससुराल आलमपुर गांवड़ी गया था। जब वह वापस नहीं आया तो उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 15 अक्तूबर को लिखाई गई। पता चला कि दिनेश कुमार को लखन व उसकी पत्नी टीना, ससुर प्रीतम सिंह व सास हरकली व खड़ग सिंह ने पैसे की खातिर कहीं गायब कर उसकी हत्या कर दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि उन लोगों ने दिनेश कुमार से रुपये उधार ले रखे थे। कोर्ट ने इस मामले में हरकली की जमानत याचिका निरस्त की है।