फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासमपुर लेखराज में चामुंडा मंदिर के प्रांगण में पशुओं के अवशेष फेंकने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। शरारती तत्वों ने गांव कासमपुर लेखराज स्थित चामुंडा मंदिर के प्रांगण के पास तालाब में पशुओं के अवशेष फेंके जाने पर थाना पुलिस कार्रवाई की मांग की। नहटौर थाने के समीप गांव कासमपुर लेखराज में चामुंडा मंदिर स्थित हैं। मंदिर के प्रांगण के पास ही एक तालाब भी है। किसी शरारती तत्व ने पशुओं के अवशेष तालाब में फेंक दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पशुओं के अवशेष मंदिर प्रांगण तक जा पहुंचे। मंदिर में शाम को पूजा अर्चना करने गई महिलाओं ने गांव आकर जानकारी दी। चामुंडा मंदिर के प्रांगण में पशुओं के अवशेष फेंकने पर रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीण अर्जुन सिंह, तनुज शर्मा, सुमित वाल्मीकि, खुशीराम, लक्ष्मण सैनी, अनिल सैनी, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार, अमन सिंह, गोविन्द सिंह आदि ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल अजय कुमार ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें