चांदपुर । गांव अकबरपुर तिगरी निवासी उस्मान ने स्याऊ रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास स्थित पराग मार्केट में करीब तीन माह पूर्व ही इकरान ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रानिक की दुकान शुरू की है। सोमवार रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसमें से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। उस्मान ने बताया कि चोर दुकान से इनवर्टर, एलईडी, करीब बारह होम थियेटर , चार मोबाइल आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। करीब पचास-साठ हजार का नुकसान बताया जा रहा है।