बिजनौर। शहर कोतवाल फतेह सिंह की अगुवाई में सोमवार की रात पुलिस सिविल लाइन में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के जा रहे तीन युवकों को रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दो युवकों को दबोच लिया जबकि एक भाग निकला। पकड़े गए युवकों में गांव पृथ्वीपुर निवासी मलखान और दीपक है। पुलिस ने मलखान से तमंचा और दीपक के पास चाकू बरामद किया है। मलखान की जेब से एक प्रेम पत्र भी मिला है। वह प्रेमिका से मिलने जा रहा था। सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक युवकों से पूछताछ की जा रही।