मारपीट करने का आरोप लगाया
अफजलगढ़। गांव मानियावाला निवासी फरमान ने गांव के एक व्यक्ति पर घर में घुस कर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी करने का आरोप लगाया। उसने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फरमान ने बताया कि वह घर नहीं था, इसी बीच उनके पड़ोस का एक व्यक्ति घर में आ गया और अकारण गाली गलौच करते हुए परिवार के सदस्यों से मारपीट कर दी। जिससे कई लोग जख्मी हुए हैं।