दहेज हत्या आरोपी सुसर का चालान
शेरकोट। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में महिला के आरोपी सुसर को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। एसओ शरद पंवार ने बताया कि मोहल्ला कोटरा में 11 अप्रैल को दहेज के चलते निगहत पुत्री सलमा निवासी देहरादून की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के सुसर अब्दुल रब को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। बाकी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।