हल्दौर। पुलिस ने पैजनिया चौराहे पर एक युवक को 170 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पैजनिया चौकी प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार शनिवार की रात गश्त के दौरान चौराहे पर एक संदिग्ध युवक को खड़े देखा। उन्होंने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से 170 ग्राम चरस बरामद की। पकड़ा गया युवक गांव खारी का रहने वाला मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 50 हजार है । आरोपी युवक चरस का सप्लायर है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि आरोपी युवक का चालान कर दिया गया है।