कार की टक्कर से छात्र घायल
हीमपुर दीपा (ब्यूरो) । हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव शुदनीपुर रावटी निवासी मुनेश कुमार के दो पुत्र है ।उनका बड़ा पुत्र दुष्यंत उम्र 15 वर्ष हीमपुर दीपा के एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने गांव से साइकिल से विद्यालय आ रहा था । जैसे ही वह हीमपुर दीपा थाना चौराहे पर पहुंचा तो चांदपुर की ओर से आ रही कार ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी ।इससे छात्र दुष्यंत गंभीर रुप से घायल हो गया। कार चालक कार लेकर भाग गया।