फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मारा छापा, बैरकों की तलाशी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला जज के साथ पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने जिला जेल पर छापा मारा व बैरकों की तलाशी कराई, पर कही कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

सोमवार को जिला जज सुभाष चंद, प्रभारी डीएम मदन सिह गर्ब्याल, एसपी सिटी डा.दिनेश सिंह, सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ जिला जेल में छापा मारा। छापे के दौरान बैरकों की तलाशी कराई, लेकिन किसी बंदी के पास कोई सामान नहीं मिला। अफसरों ने बंदियों से उनकी समस्या भी मालूम की। बंदियों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं भी बताई। छापेमारी के दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा। प्रभारी डीएम मदन सिंह गर्ब्याल के मुताबिक जेल की बैरकों की तलाशी कराई गई लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें