नजीबाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने आकस्मिक छापामारी अभियान में भारी मात्रा में शराब बरामद की।
नगर के मोहल्ला कटरा चेतराम में सोमवार सुबह आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई छापामारी में टीम ने मनमोहन अग्रवाल के घर से सात पेटियां शराब पकड़ी। चार पेटी से 200 पव्वे एवं तीन पेटी से 27 बोतलें शराब बरामद की गई। छापामार कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा रहा। कटरा चेतराम सहित नगर के कुछ मोहल्लों में चोरी-छिपे शराब का अवैध कारोबार होने से जहां आबकारी विभाग को राजस्व हानि हो रही है, वहीं सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है।