फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता की प्रतिमा तोड़ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। गांव बागड़पुर में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में स्थापित बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने गांव में स्थापित किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराकर मामले को शांत कर दिया था। गांव निवासी कुलदीप सिंह की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें