निर्माणाधीन मकान से एसी लाइन चोरी
बिजनौर।
निर्माणाधीन मकान से चोरों ने एसी लाइन चोरी कर ली।
इंजीनियर अतुल विश्नोई व उनकी पत्नी अलका विश्नोई आवास विकास कॉलोनी में मकान बनवा रहे हैं। रेत-बजरी न मिल पाने के कारण काम कई महीनों से काम बंद पड़ा है। इससे पहले मकान में अंडरग्राउंड एसी लाइन डाल दी गई थी। शनिवार को चोर एसी लाइन उखाड़कर ले गए। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। अतुल विश्नोई ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। वहीं चोरों ने मोहल्ला भाटान में भी एक खोखे से गल्ले से नकदी चोरी कर ली।