फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सवेरा योजना व अन्य कार्यो में हुए करोड़ों के घोटालों की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर से की करोड़ों के
विज्ञापन

घोटाले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
नगर पालिका के पूर्व सभासद और भाजपा नेता कृष्णगोपाल आर्य ने नया सवेरा योजना और बिजली के काम छोटे भाग में बांटकर बिजनौर में करोड़ों के गोलमाल का आरोप लगाते हुए कमिश्नर से जांच कराने की मांग की।
कमिश्नर मुरादबाबाद से की शिकायत में कृष्णगोपाल आर्य ने कहा कि बिजनौर में नया सवेरा योजना के तहत 30 करोड़ का काम हुआ। अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत करोड़ों का अनुदान मिला था। इससे कराए गए कार्यो में बड़ा घोटाला हुआ हैं। न तो मानक के अनुरूप, न ही तकनीकी गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया है। बिजली के पोल के कार्यो को कई ठेकेदारों को बांटकर छोटे-छोटे भाग में काम कराने में एक ही प्रकार के कार्यों को कई दरों में कराकर गोलमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका बिजनौर को करोड़ों का नुकसान हुआ है। वेतन व पेंशन के खर्चो को छोड़कर नगर पालिका की ओर से पांच वर्षों में खर्चों का विशेष ऑडिट कराने के साथ जांच कराकर घोटालों में लिप्त अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर वसूली कराए जाए।
नया सवेरा योजना और अन्य कार्यों में घपले का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें