मारपीट के आरोप में चार दबोचे
नांगलसोती। दो बाइक पर सवार छह युवकों ने मैजिक चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि दो युवक फरार हो गए। सैदपुरी निवासी फरमान मंडावली से मैजिक से घर लौट रहा था। सैदपुरी के पास एक रिश्ते से लौट रहे युवकों ने मैजिक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर युवकों ने मैजिक चालक फरमान को मारपीट कर घायल कर दिया। फरमान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया। जबकि दो युवक फरार हो गए। फरमान ने युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मौअज्मपुर निवासी अजय व नीटू रगड़पुरा निवासी रिंकू और मंडावर निवासी अमन बताया है। उधर, घायल मैजिक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी युवकों ने खिलाफ मामला दर्ज किया है।