झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये ठगे
अफजलगढ़। गांव सीरवासुचन्द्र निवासी मोहम्मद तासीन पुत्र अकबर ने गांव के एक व्यक्ति पर साढ़े चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में उसने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसका भतीजा विदेश में काम करता है। वह वीजा भेज देगा, तुम विदेश भेजने के लिए लड़कों को तैयार कर लो। झांसे में आकर उसने आरोपी के खाते में साढे़ चार लाख रुपये जमा करा दिए, लेकिन उसे वीजा नहीं दिए गए। आरोपी न तो वीजा दे रहा है और न ही रकम वापस कर रहा है। उसने अपना मकान बेचकर लोगों का पैसा चुकाया। गांव के ही कुछ लोगों के सामने बात रखने पर उसने कुल रकम में से डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी रकम 31 मार्च को लौटाने का वादा किया था। आरोपी रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।