अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र जंगल में रेलवे लाइन किनारे मिली युवक की लाश की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं है। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है।
शुक्रवार सुबह को देहात थाना क्षेत्र के गांव कालीलेट के जंगल में रेलवे लाइन के किनारे युवक का कटा हुआ शव पड़ा मिला था। देहात पुलिस ने उसकी पहचान करने की काफी कोशिश की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली थी। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटनास्थल से पुलिस को मोबाइल भी बरामद हुआ था। जो क्षतिग्रस्त है। मोबाइल से युवक का माना जा रहा था। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। एसओ राजीव शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।