बदमाशों ने पशुशाला में बोला धावा
नांगलसोती । गांव महमसापुर में पशुशाला में बदमाशों ने धावा बोल दिया। चौकीदार के जागने पर बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आने पर बदमाश फरार हो गए।
नांगलसोती के पूर्व प्रधान सुभाष चंद ने गांव महमसापुर में पशुशाला है। पशुओं की देखभाल के लिए रुड़की प्रेमनगर निवासी श्यामलाल को रखा है। बृहस्पतिवार की देर रात कुछ बदमाश पशु चुराने के इरादे से पशुशाला में घुस आए। चौकीदार श्याम लाल के जागने पर बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। श्यामलाल का शोर सुनकर ग्रामीणों अजय, राजू, गजे सिंह, संतराम सिंह, श्याम सुंदर पशुशाला की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी दूर तक तलाश की लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। घायल चौकीदार को उपचार के लिए नांगलसोती एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। शुक्रवार को पशुशाला स्वामी सुभाषचंद ने घटना की थाना नांगलसोती को तहरीर सौंपी है।