चोरी करता युवक दबोचा
रेहड़। ग्राम लाब्दीपुर निवासी कविता रानी का कहना था कि उसके पति मुंशीराम सिंह बाहर नौकरी करते है। वह घर पर दिव्यांग सास और पुत्र के साथ रहती हैं। बुधवार रात वह अपने पुत्र के साथ कमरे में सो रही थी। तभी टीवी पर कुछ भारी सामान गिरने की आवाज सुनकर उसकी आंखें खुल गई। जागने पर उसने देखा की गांव का ही निवासी पंकज सिंह पुत्र धन सिंह उसकी अल्मारी में से सामान चोरी कर रहा है। शोर मचाने पर आरोपी धक्का देते हुए भागने का प्रयास करने लगा। जिसे जाग होने पर गांव के लोगों ने पकड़ लिया। अलमारी देखने पर पता चला कि आरोपी ने दो हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया था। जो आरोपी से बरामद भी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची 100 डायल टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। एसओ आशीष कुमार का कहना है कि आरोपी पंकज से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।