दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
अफजलगढ़। शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते उसे शादी का झांसा देता रहा। जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। नहटौर निवासी युवती ने पुलिस में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि उसका अफजलगढ़ के मुहल्ला बेगम सराय निवासी सलमान पुत्र जमीर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। आरोपी उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। उधर, कोतवाल का कहना है कि आरोपी सलमान का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।