हसनपुर। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर में ग्यारह हजार की लाइन का तार टूटने से दो पशुओं की मौत हो गई।
गांव निवासी कैलाश पुत्र अमर सिंह के तीन पशु घर के बाहर बंधे हुए थे। अचानक रविवार शाम ग्यारह हजार की लाइन का तार टूट कर पशुओं के ऊपर गिर गया, जिससे दो पशुओं की मौके पर मौत हो गई। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है।