फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप, गलत सूचना देने पर पुलिस ने कई युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

धामपुर। उधार के पैसे मांगने पर एक युवक के परिजनों ने पुत्र का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा पाया गया। रानीबाग कॉलोनी निवासी रेशु चौहान ने बताया कि वह स्योहारा थाने के गांव टांडा की निवासी है। रानीबाग कॉलोनी में उसका मायका है। पांच महीने पहले उसके पति राहुल के मित्र ने उनसे सवा लाख रुपये उधार लिए थे। जब रुपये वापस मांगे तो उसने रकम देने में आनाकानी कर दी। इसी दौरान आरोपी युवक के परिजनों ने उसके अपहरण होने का नाटक रच दिया। अपहरण होने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली में तलब किया। आरोपी को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। बाद में आरोपी ने पीड़ित पक्ष से ली उधारी को जल्द ही वापस करने का लिखित समझौता कर पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें