फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर झुलसने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को घर के बाहर कार्य करने गई थी। जब वह दुपहर घर पहुंची तो उसकी 18 वर्ष छोटी बहन किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। मुझे देखते ही उसने कॉल काट दी। जब मैने मोबाइल मांगा तो उसने नहीं दिया। डांट फटकारकर जब उसने बहन से मोबाइल लेकर कॉल की तो वह नंबर बंद आया। इतनी ही देर में उसकी छोटी बहन कमरे में चली गई और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद ही उसके कमरे में चीखपुकार मच गई। इस पर उसने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया तो छोटी बहन बुरी तरह से झुलसी हुई थी। आनन फानन में उसे एंबुलेंस से सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती को चिंताजनक हालात में चिकित्सकों ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, थानाध्यक्ष शरद पवार का कहना है की मामले में मृतक युवती की बड़ी बहन की तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें