फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बाहर खड़े ट्रक से बीयर की 15 पेटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। पुलिस द्वारा सीज किए गए ट्रक से बीयर की 15 पेटी चोरी कर ली गईं। चालक के शिकायत करने पर पुलिस ने उसे पीटा और चालान कर दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर थाने के गदरपुर क्षेत्र के गांव मसीद निवासी ट्रक चालक आसिफ के मुताबिक उसका ट्रक देहरादून से बीयर लेकर रुद्रपुर के लिए चला था। रात में करीब तीन बजेे कोतवाली देहात तिराहे पर रूट डायवर्जन होने की वजह से पुलिस ने उसे लिया और ट्रक को सीज कर दिया। पुलिस ने ट्रक थाने के मुख्य गेट पर खड़ा करा दिया। इस बीच ट्रक से करीब 15 पेटी बीयर की चोरी हो गई। शिकायत लेकर चालक थाने में पहुंचा तो पुलिस ने उसे बुरी तरह से पीटा और चालान कर दिया। चालक ने ट्रक से बीयर की पेटी गायब होने की सूचना आबकारी विभाग देहरादून को दी। थानाध्यक्ष पंकज तोमर ने बीयर चोरी और चालक के साथ मारपीट के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि तिरपाल में कोई कट लगा हुआ नहीं है। चालक शराब के नशे में था, उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें