साहनपुर में दो पक्षों में टकराव, चार घायल
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर पंचायत साहनपुर में दो पक्षों के बीच जमकर टकराव हुआ। घटना में चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से एकदूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कस्बा साहनपुर के मुहल्ला नद्दाफान में सोमवार देर शाम किसी बात को लेकर शकील और यामीन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से साजिद, तौफीक व अकील गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के रिजवान को भी चोटें आईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद साजिद, तौफीक व अकील को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से एकदूसरे के खिलाफ तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने प्रथम दृष्टया दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर रंजिश होने की आशंका व्यक्त की। उन्होंने घटना की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।