स्योहारा। गांव मिर्जालीपुर में सात सितंबर की देर शाम ज्योति पत्नी मोनू की उस समय गला रेत कर हत्या कर दी गई थी जब वह शौच के लिए जंगल गई थी। मृतका के भाई हेमराज सिंह ने ज्योति की हत्या के लिए ज्योति के पति, ससुर, जेठ, चचेरे ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपनी जांच में रेहड़ थाने के गांव लाब्दीपुर निवासी मृतका के मौसेरे भाई दलवीर सिंह उसके भाई रणवीर सिंह व शेरकोट थाने के गांव दुलाड़ा निवासी तहेरे भाई अमर सिंह को हत्या करने का दोषी पाया। पुलिस के मुताबिक ज्योति की ननद से दलवीर के अवैध संबंध थे। ज्योति इसका विरोध करती थी। ज्योति का तीनों ने मिलकर कत्ल किया। दलवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। रणवीर सिंह व अमर सिंह अभी फरार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर फरार चल रहे दोनों हत्यारोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।