फर्म के स्वामी ने ऋण की किस्त हड़पी
अफजलगढ़(बिजनौर)। गांव गढ़वावाला और पर्वतपुर निवासी दो व्यक्तियों ने आदोपुर धुधंली निवासी एक फर्म के मालिक पर ऋण रकम हड़प कर लेने का आरोप लगाया है। गांव पर्वतपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व शाहपुरजमाल पीएनबी शाखा से सरकार की मुद्रा योजना के अंतर्गत 1.90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। जबकि गांव गढ़वावाला निवासी हरपाल सिंह ने 4.90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। बैंक से ऋण लेने के लिए दोनों ने आदोपुर धुंधली निवासी एक फर्म के मालिक ने कोटेशन लगाई थी। बैंक ने फर्म के स्वामी को चेक काटकर दे दिया। आरोप है कि वह व्यक्ति अब न तो अपनी फर्म से कच्चा माल दे रहा है और न ही रकम वापस करर हा है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर फर्म के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है।