फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने लिखा, उत्पीड़कन के कारण दुकान बिकाऊ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने लिखा, उत्पीड़न के कारण दुकान बिकाऊ है
विज्ञापन

बिजनौर। अनाज मंडी के सामने सुबह आढ़त लगने का मामला तूल पकड़ गया है। दुकानों के सामने आढ़त लगने के विरोध में दुकानदारों ने ‘उत्पीड़न के कारण दुकान बिकाऊ है’ लिख दिया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज विश्रोई ने भी अपनी दुकान के आगे ‘बिकाऊ है’ लिख दिया है। मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

मंडी समिति भवन न होने के कारण अनाज मंडी में ही हर सुबह दुकानों के बाहर फड़ लगाकर सब्जी व फल बेचे जाते हैं। दुकानदार इसका विरोध करते आ रहे हैं। इस बात को लेकर कुछ दिन पहले दुकानदार और आढ़ती आमने-सामने आ गए थे। दुकानदारों संजय माहेश्वरी, वैभव, अनुज गोयल ने उनकी दुकानों के सामने ‘उत्पीड़न के कारण यह दुकान बिकाऊ है’ लिखवा दिया है। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों के सामने आढ़ती गुंडागर्दी करते हैं। वे समय से दुकान नहीं खोल पाते हैं। कई बार इस मामले को लेकर विवाद भी हो चुका है, पर समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकला है। विरोध जताने के बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें