ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी
चांदपुर (बिजनौर) (ब्यूरो)। गांव कराल में एक मकान के ताले तोड़कर चोर तीस हजार की नकदी सहित लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गए। गांव निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ दो दिन पूर्व बच्चे का मुंडन कराने हरिद्वार गया था। लौटने पर देखा कि मकान के कमरे के ताले टूटे हुए थे। चोर कमरे से करीब तीस हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस को वारदात सूचना दे दी गई है।