500 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
अफजलगढ़। पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव मेघपुर में छापा मारकर वहां से सरेआम गांजा बेच रहे गांव के ही नाजिम पुत्र रियासत को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एनडीपीएस की धारा के तहत उसका चालान किया गया है।