फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने में फंसे हेडमास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडमास्टर ने शिक्षिका से की छेड़छाड़
विज्ञापन

बिजनौर। स्कूल में शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने, छेड़छाड़ और अश्लील शब्दों के प्रयोग करने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विकास क्षेत्र किरतपुर के प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने स्कूल के प्रधानाध्यापक नौबहार सिंह पर स्कूल में ही अभद्र व्यवहार करने, छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए एडीएम से शिकायत की है। एडीएम अवधेश कुमार मिश्रा ने एसडीएम नजीबाबाद, बीएसए महेश चंद्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को पूरे प्रकरण की जांच कर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा है कि यदि शिक्षिका चाहे तो एफआईआर भी दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से स्कूलों में शिक्षा के माहौल पर विपरीत असर पड़ता है। महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें